Take a fresh look at your lifestyle.

लखनऊ: अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी सख्त, 14 मौतों की पुष्टि; दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

0 95

 

लखनऊ: अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी सख्त, 14 मौतों की पुष्टि; दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

लखनऊ ( उत्तरशक्ति )। राजधानी में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने अलीगढ़ के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं और स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि इस दुखद घटना के लिए जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

घटना के बाद डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद तथा उपमुख्यमंत्री मौके पर पहुंच गए हैं और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को घटना से जुड़ी हर पल की जानकारी दी जा रही है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं भी घटनास्थल का दौरा करेंगे।

अग्निकांड के बाद भवन को जारी की गई एनओसी को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। प्रारंभिक स्तर पर यह चर्चा है कि भवन में पर्याप्त निकासी मार्ग नहीं होने के बावजूद एनओसी कैसे जारी की गई। इस मामले में एलडीए, फायर विभाग और स्थानीय प्रशासन की भूमिका जांच के दायरे में आ गई है। सूत्रों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई घायल हैं। घायलों का इलाज केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है। प्रशासन ने बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मौके पर अभी भी धुआं भरा होने के कारण राहत एवं बचाव दलों द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है। फायर ब्रिगेड, पुलिस और अन्य एजेंसियां संयुक्त रूप से अभियान चला रही हैं ताकि किसी भी संभावित फंसे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि घटना के कारणों की विस्तृत जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow