
जौनपुर:रास्ते के विवाद मे बुजुर्ग की राड से पीडकर हत्या! चार आरोपी लिये गये हिरासत मे, धरौरा गांव मे तनाव का माहौल।
जौनपुर:रास्ते के विवाद मे बुजुर्ग की राड से पीडकर हत्या!
चार आरोपी लिये गये हिरासत मे, धरौरा गांव मे तनाव का माहौल।
केराकत, जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। केराकत कोतवाली क्षेत्र के धरौरा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर देर रात एक बुजुर्ग की लोहे की राड से पीट — पीटकर हत्या कर दी गई! घटना के बाद गांव मे तनाव का माहौल हो गया!
जिसके चलते कई थोनों की पुलिस फोर्स तैनात की गई! घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी भी रात में मौके पर पहुंचे!
रास्ते को लेकर हुआ था विवाद
मृतक की पहचान 68 वर्षीय रामदुलार सरोज के रुप में हुई है! आरोप है कि जब रामदुलार रात में अपनें घर में सो रहे थे, तभी उनके पटीदारों नें अचानक उन पर हमला कर दिया! लोहे की राड से किए गए हमले के कारण रामदुलार की मौके पर ही मौत हो गई!
मृतक के पुत्र लोहा सरोज नें पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके परिवार के ही लोग घर का निर्माण कार्य कर करेथे!
इसी दौरान रास्ते को लेकर विवाद शुरू हो गया था! शाम को ही दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो रही थी! रामदुलार सोने चले गए!
जिसके बाद आरोपियों नें इस वारदात को अंजाम दिया!
सभी नाम जद आरोपी पुलिस हिरासत में
लोहा सरोज की तहरीर पर पुलिस नें सती, शुभम, अमरेश, और कृष्ण सहित चार नामजद लोगों के खिलाफ हत्या और अन्य सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है!
पुलिस नें त्वरित कार्यवाई करते हुए सभी नामजद आरोपियों को हिरासत में लेलिया है!
कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पाण्डेय नें बताया कि —
आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है! शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है!मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।