Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:कोर्ट के आदेश के बीच निर्माण का खेल, पुलिस पर संरक्षण देने के आरोप

0 38

जौनपुर:कोर्ट के आदेश के बीच निर्माण का खेल, पुलिस पर संरक्षण देने के आरोप

जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बंजारेपुर निवासी अन्सार अहमद ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि न्यायालय में विचाराधीन भूमि पर विपक्षी पक्ष द्वारा जबरन निर्माण कार्य कराने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि मामले में न्यायालय के स्पष्ट आदेशों के बावजूद निर्माण की तैयारी की जा रही है।

प्रार्थना पत्र के अनुसार भूमि विवाद से संबंधित वाद संख्या 219/2012 अन्सार अहमद बनाम समसुद्दीन सिविल न्यायालय में विचाराधीन है। मामले में न्यायालय द्वारा यथास्थिति बनाए रखने के आदेश जारी किए गए हैं। आरोप है कि इसके बावजूद विपक्षी पक्ष मौके पर ईंट, बालू, सीमेंट सहित अन्य निर्माण सामग्री एकत्र कर निर्माण कार्य कराने की कोशिश कर रहा है।

शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि निर्माण कार्य का विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले में हस्तक्षेप कर न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर पुलिस की भूमिका भी चर्चा का विषय बनी हुई है। क्षेत्र में तैनात कस्बा चौकी प्रभारी रवि प्रकाश को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनाती के चलते उनकी कार्यशैली को लेकर चर्चाएं बनी हुई हैं। हालांकि पुलिस पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और विभाग की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

अब निगाहें पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। देखना होगा कि न्यायालय में विचाराधीन इस मामले में कानून का पालन किस प्रकार सुनिश्चित कराया जाता है और शिकायतकर्ता को न्याय दिलाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow