Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान ने रवि यादव के परिजनों से की मुलाकात

0 53

 

जौनपुर:अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान ने रवि यादव के परिजनों से की मुलाकात

जल्द राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

खेतासराय, जौनपुर (उत्तरशक्ति)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान ने थाना खेतासराय क्षेत्र के सोंधी गांव पहुंचकर चर्चित आज़ाद बिंद दूल्हा हत्याकांड के नामजद सह आरोपी रवि यादव के परिजनों से मुलाकात की तथा पूरे मामले की जानकारी प्राप्त की।

मुलाकात के दौरान परिजनों ने बताया कि रवि यादव बी.कॉम तक शिक्षित था और उसका कोई बड़ा आपराधिक इतिहास नहीं था। परिवार के अनुसार उसके खिलाफ केवल दो छोटे मुकदमे दर्ज थे। परिजनों ने पुलिस इनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की किसी न्यायिक अधिकारी अथवा जज से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान ने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जल्द सौंपेंगे, ताकि मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय सुनिश्चित हो सके।

गौरतलब है कि 24 मई की रात पुलिस मुठभेड़ में रवि यादव घायल हुआ था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद से क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। वहीं परिजन लगातार न्यायिक जांच और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow