Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:दूल्हा हत्याकांड: DIG वैभव कृष्ण ने अस्पताल पहुंचकर घायल इंस्पेक्टर का जाना हाल,

0 47

 

जौनपुर:दूल्हा हत्याकांड: DIG वैभव कृष्ण ने अस्पताल पहुंचकर घायल इंस्पेक्टर का जाना हाल, 

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के दिए निर्देश

जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। जनपद के चर्चित दूल्हा हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हुए थाना प्रभारी लाइन बाजार के.पी. सिंह से मिलने रविवार को वैभव कृष्ण जिला अस्पताल पहुंचे। DIG ने उनका हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

जानकारी के अनुसार 24/25 मई की रात थाना खेतासराय क्षेत्र में पुलिस द्वारा घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश रवि यादव घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। रवि यादव 1 मई 2026 को बारात के दौरान दूल्हा आजाद बिंद की हत्या के मामले में वांछित था।

मुठभेड़ में थाना प्रभारी लाइन बाजार के.पी. सिंह गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उपनिरीक्षक प्रकाश शुक्ला और प्रवीण यादव की बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी, जिससे दोनों बाल-बाल बच गए।

DIG वैभव कृष्ण ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिया कि दूल्हा हत्याकांड में फरार अन्य अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow