Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:मरम्मत कार्य के दौरान करंट की चपेट में आए संविदा लाइनमैन की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

0 206

 

जौनपुर:मरम्मत कार्य के दौरान करंट की चपेट में आए संविदा लाइनमैन की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। बरसठी थाना क्षेत्र में आंधी-तूफान के बाद क्षतिग्रस्त बिजली खंभों की मरम्मत के दौरान संविदा लाइनमैन अशोक यादव की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

बताया जा रहा है कि बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए अशोक यादव मरम्मत कार्य में जुटे थे। इसी दौरान अचानक करंट प्रवाहित हो गया और वह उसकी चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सुरक्षा मानकों का पालन किए बिना कार्य कराया जा रहा था। लोगों का कहना है कि यदि लाइन पूरी तरह बंद कराकर कार्य कराया जाता तो यह हादसा टाला जा सकता था।

अशोक यादव लंबे समय से संविदा लाइनमैन के रूप में कार्यरत थे और क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी व मेहनत के लिए जाने जाते थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने मृतक परिवार को आर्थिक सहायता देने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow