Take a fresh look at your lifestyle.

मानीकलां में डिजिटल सुविधा की नई शुरुआत, QR कोड आधारित एटीएम सेवा का शुभारंभ

0 130

 

मानीकलां में डिजिटल सुविधा की नई शुरुआत, QR कोड आधारित एटीएम सेवा का शुभारंभ

मानीकलां, जौनपुर (उत्तरशक्ति)। विकास खण्ड सोधी शाहगंज क्षेत्र के कस्बा मानीकलां स्थित नसीराबाद चौक पर पूर्व प्रधान नेयाज अहमद कटरा में वक्रांगी कम्पनी द्वारा आम जन की सुविधा के लिए QR कोड आधारित एटीएम निकासी सेवा का शुभारंभ किया गया।

उद्घाटन समारोह में भारत प्रेस क्लब वाराणसी मंडल अध्यक्ष डॉ. इम्तियाज अहमद एवं भारत प्रेस क्लब वाराणसी मंडल उपाध्यक्ष मास्टर मेराज अहमद ने फीता काटकर एटीएम सेवा का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम के दौरान आम जन को डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि अब QR कोड के माध्यम से आसानी से नकदी निकासी की जा सकेगी, जिससे ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

इसी अवसर पर “आमिर ट्रेवल्स” का भी पुन: उद्घाटन किया गया। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं की शुरुआत पर खुशी जताते हुए इसे विकास और जनसुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम में डॉ. वकील अहमद, मास्टर शफ़ीक़, कमालुद्दीन, अनीस अहमद, जमील अहमद, अबुहुज़ैफ़ा, महमूद, फरहान अहमद सलमानी, मो. हैदर खान, मो. आकिब, अब्दुल माजिद, मो. तबरेज, हाशिम, शमशाद, मो. अजमल अंसारी, उबैद, अहमद शाह, मोहम्मद सुलतान, अहसन, ज़ीशान, उमर, वसीउल्लाह, अज़ीम, उसमान, हमज़ा, हाजी रिजवान अहमद, फ़खरुद्दीन, मो. आदिल, बेलाल अहमद एवं मो. शाहिद बाराबंकी, मो. आरिफ एडवोकेट, भारत प्रेस क्लब महिला उपाध्यक्ष जनपद जौनपुर,

सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अंत में CSC केंद्र प्रभारी श्री मो. आसिफ सिद्दीकी ने सभी सम्मानित अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति अपना धन्यवाद व्यक्त

किया।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow