
खेतासराय:मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल में उर्दू शिक्षिका रहीमा खातून का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिवस
खेतासराय:मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल में उर्दू शिक्षिका रहीमा खातून का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिवस
डॉ.इम्तियाज़ अहमद
उप सम्पादक उत्तरशक्ति हिन्दी दैनिक
जौनपुर (उत्तर प्रदेश)
खेतासराय, जौनपुर (उत्तरशक्ति)। खेतासराय मनेछा स्थित मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल में उर्दू शिक्षिका रहीमा खातून का जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मैनेजर डॉ. आबिद खान ने रहीमा खातून को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का योगदान विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य इंतेखाब अहमद, सैय्यद तारिक एवं मो. राशिद , मेराज अहमद , रोहित यादव, राहुल गुप्ता, फैजान खान, सरफराज खान, शोएब, शबा परवीन, सोनम यादव, आयुषी यादव, अनीता गुप्ता, नजराना,अक्सा, खुशबू, खुशहाली सिद्दीकी, जोया जावेद, पूजा यादव, निधि कौशल, अचल पाण्डेय,
सहित विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके शैक्षणिक योगदान और कार्यशैली की सराहना की।
जन्मदिवस समारोह के दौरान केक काटकर खुशियां साझा की गईं तथा सभी ने मिलकर इस खास अवसर को यादगार बनाया।


















