Take a fresh look at your lifestyle.

शंकराचार्य के जौनपुर आगमन पर उठी मांग, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने हेतु सौंपा ज्ञापन

0 136

 

 

ओम प्रकाश प्रजापति संस्थापक/सम्पादक 

डॉ. इम्तियाज अहमद उप-सम्पादक

उत्तरशक्ति हिन्दी दैनिक जौनपुर उत्तर प्रदेश 

शंकराचार्य के जौनपुर आगमन पर उठी मांग, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने हेतु सौंपा ज्ञापन

जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के जौनपुर आगमन के अवसर पर हिंदुस्तान यूनाइटेड मोर्चा की ओर से गौ माता को “राष्ट्रमाता” घोषित किए जाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार हैं। उन्होंने सरकार से गौ संरक्षण को और प्रभावी बनाने तथा गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने गौ सुरक्षा, भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के संरक्षण को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। ज्ञापन सौंपने के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने शंकराचार्य जी का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर हिंदुस्तान यूनाइटेड मोर्चा के अध्यक्ष आरिफ मोहम्मद खान, सभासद शाहनवाज मंजूर, अबुजर शेख़, राजकुमार गुप्ता सहित संगठन के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow