Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर: गोलीकांड में घायल प्रेमचंद यादव ने तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम

0 110

 

जौनपुर: गोलीकांड में घायल प्रेमचंद यादव ने तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम

जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। जाफराबाद थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव निवासी जन सेवा केंद्र संचालक प्रेमचंद यादव का वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान निधन हो गया। करीब दो महीने पहले बदमाशों द्वारा गोली मारे जाने के बाद से वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे थे।

बताया जाता है कि 11 मार्च 2026 की रात प्रेमचंद यादव जन सेवा केंद्र बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने उन्हें रोककर लूटपाट का प्रयास किया और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद उन्हें जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था।

करीब दो महीने तक चले इलाज के बाद बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बताया कि इलाज में परिवार की पूरी जमा पूंजी खर्च हो गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

ग्रामीणों ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow