Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:मानीकलां में ‘हीरा लाल मिष्ठान भंडार’ की नई ब्रांच का भव्य शुभारंभ

0 63

 

जौनपुर:मानीकलां में ‘हीरा लाल मिष्ठान भंडार’ की नई ब्रांच का भव्य शुभारंभ

डॉ. इम्तियाज अहमद उप सम्पादक
उत्तरशक्ति हिन्दी दैनिक जौनपुर उत्तर प्रदेश

मानीकलां, जौनपुर (उत्तरशक्ति)। विकास खंड सोधी शाहगंज क्षेत्र के कस्बा मानीकलां स्थित नेयाज शॉपिंग मॉल में सोमवार को प्रसिद्ध मिठाई प्रतिष्ठान ‘हीरा लाल मिष्ठान भंडार’ की नई ब्रांच का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें डॉ. सूफियान अहमद (डेंटल सर्जन), डॉ. वकील अहमद नज़ीर , अजीम अहमद, समाजवादी पार्टी के नेता मतलूब, संदेश यादव, संतोष यादव “लालू”, अमन यादव, अभिषेक यादव, नितेश यादव और ओबैदुल्लाह अनवर सहित अन्य लोग शामिल रहे।

उद्घाटन समारोह में स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने मिठाइयों का स्वाद लिया और नई दुकान के खुलने पर खुशी जताई।

दुकान संचालकों ने बताया कि यहां ग्राहकों को शुद्धता और गुणवत्ता के साथ पारंपरिक मिठाइयों का बेहतरीन स्वाद उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुकान में छेना, रसगुल्ला, लड्डू, रस मलाई, चमचम, गुलाब जामुन, पेड़ा समेत विभिन्न प्रकार की मिठाइयाँ उचित मूल्य पर उपलब्ध रहेंगी।

नई ब्रांच के खुलने से क्षेत्रवासियों को अब उच्च गुणवत्ता की मिठाइयाँ और स्नैक्स स्थानीय स्तर पर ही आसानी से मिल सकेंगे। उद्घाटन के मौके पर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

📞 संपर्क: प्रो० संतोष यादव “लालू”

मोबाइल: 9305534538

 

 

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow