Take a fresh look at your lifestyle.

आजमगढ़ के अनवार पब्लिक स्कूल ने जीता ‘Education Excellence Award’, जिले का बढ़ाया मान

0 219

 

आजमगढ़ के अनवार पब्लिक स्कूल ने जीता ‘Education Excellence Award’, जिले का बढ़ाया मान

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में मिला सम्मान, मुख्य अतिथि चित्रांगना सिंह ने किया सम्मानित

जौनपुर (उत्तरशक्ति)। शिक्षा जगत में गोधना आजमगढ़ के लिए गर्व की बड़ी खबर सामने आई है। प्रतिष्ठित Education Excellence Award में अनवर पब्लिक स्कूल को सत्र 2025-26 के लिए सम्मानित किया गया। यह अवार्ड नई दिल्ली स्थित Hyatt Centric Janakpuri में आयोजित भव्य समारोह के दौरान प्रदान किया गया, जिसमें देशभर के नामी शिक्षण संस्थानों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चित्रांगना सिंह ने विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सोहराब सिद्दीकी को सम्मानित किया। यह उपलब्धि विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन और छात्रों के सर्वांगीण विकास के प्रति उसके समर्पण को दर्शाती है।

समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विभिन्न संस्थानों को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया गया। अनवार पब्लिक स्कूल की इस उपलब्धि से आजमगढ़ सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

उत्तरशक्ति हिन्दी दैनिक के उप संपादक डॉ. इम्तियाज़ अहमद से बातचीत में विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह सम्मान छात्रों की मेहनत, शिक्षकों की लगन और प्रबंधन के सतत प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने का संकल्प व्यक्त किया।

अनवार पब्लिक स्कूल की यह सफलता न सिर्फ आजमगढ़, बल्कि पूरे पूर्वांचल के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow