Take a fresh look at your lifestyle.

खेतासराय हत्याकांड: डीआईजी वैभव कृष्ण ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश

0 70

 

खेतासराय हत्याकांड: डीआईजी वैभव कृष्ण ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश

जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। जनपद के थाना खेतासराय क्षेत्र में आजाद बिंद पुत्र राम लखन बिंद की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार को वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) श्री वैभव कृष्ण ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि जांच को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से आगे बढ़ाया जाए और किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीम का गठन कर उसे रवाना कर दिया गया है।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow