Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर: दूल्हा हत्याकांड: ₹25 हजार का इनामी भोले राजभर, दो दशक का आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

0 61

जौनपुर: दूल्हा हत्याकांड: ₹25 हजार का इनामी भोले राजभर, दो दशक का आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। खेतासराय थाना क्षेत्र में 1 मई की रात हुए दूल्हा हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले के मुख्य आरोपी भोले राजभर उर्फ भोलानाथ पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस अब उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को खंगालते हुए पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि भोले राजभर का अपराध से नाता नया नहीं बल्कि करीब दो दशक पुराना है। वर्ष 2004 से लेकर 2026 तक वह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ जौनपुर और आजमगढ़ जनपद के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।

इन थानों में दर्ज हैं मामले:

जौनपुर जनपद के सरायख्वाजा, खेतासराय, खुटहन और सुजानगंज थानों में, जबकि आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी

खेतासराय पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। घटना 1 मई की रात करीब 8 बजे की है, जब हमलावरों ने दूल्हे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही पुलिस साक्ष्य जुटाने में जुटी है।

नेटवर्क और मददगारों पर भी नजर

पुलिस का मानना है कि आरोपी के पुराने रिकॉर्ड से उसके सहयोगियों और शरण देने वालों की पहचान में मदद मिल सकती है। इसी कड़ी में कई संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।

सोशल मीडिया पर फैली सूचनाओं की जांच

घटना के बाद सोशल मीडिया पर आरोपी को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं। पुलिस ने साफ किया है कि वह केवल तकनीकी साक्ष्य और आधिकारिक रिकॉर्ड के आधार पर ही कार्रवाई करेगी और अफवाहों से बचने की अपील की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow