Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:जीएलए ग्लोबल लेगेसी अवार्ड्स में मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल को ‘सर्वश्रेष्ठ स्कूल’ का सम्मान मुख्य अतिथि चितरंगना सिंह ने डॉ. आबिद खान को किया सम्मानित

0 47

 

जौनपुर:जीएलए ग्लोबल लेगेसी अवार्ड्स में मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल को ‘सर्वश्रेष्ठ स्कूल’ का सम्मान

मुख्य अतिथि चितरंगना सिंह ने डॉ. आबिद खान को किया सम्मानित

जौनपुर (उत्तरशक्ति)। GLA Global Legacy Awards एवं प्रदर्शनी का भव्य आयोजन Hyatt Centric Janakpuri में किया गया, जहां शिक्षा जगत से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों ने भाग लिया। इस अवसर पर जौनपुर के मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल मनेछा,खेतासराय ने “वर्ष के सर्वश्रेष्ठ स्कूल” का प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि Chitrangana Singh द्वारा विद्यालय के प्रबंधक Dr. Abid Khan को सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के साथ स्कूल ने जौनपुर सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी की लहर है।

उत्तरशक्ति हिन्दी दैनिक के उप संपादक Dr. Imtiyaz Ahmad से दूरभाष पर बातचीत में विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह सम्मान छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और प्रबंधन के सतत प्रयासों का परिणाम है। साथ ही उन्होंने भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने का संकल्प दोहराया।

 

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow