
जौनपुर:बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम
जौनपुर:बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कुशैला (मोलनापुर) गांव निवासी लल्लन यादव (40 वर्ष) की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वह घर से सुल्तानपुर जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, अकबरपुर पेट्रोल पंप के समीप सुल्तानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस अचानक विपरीत दिशा में आ गई और उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लल्लन यादव सड़क किनारे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के परिवार में पत्नी नीलम और तीन बच्चे—आदित्य (14 वर्ष), अंश (12 वर्ष) व पुत्री आराध्या (8 वर्ष) हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी नीलम बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ीं। घटना के बाद से पूरे परिवार में शोक का माहौल है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।























