Take a fresh look at your lifestyle.

शाहगंज, जौनपुर: नूरजहाँ गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत

0 34

 

शाहगंज, जौनपुर: नूरजहाँ गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत

शाहगंज, जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। इमरानगंज स्थित नूरजहाँ गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल का सत्र 2025-26 का कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, जो इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बन गया।

परीक्षा में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। साक्षी गर्ग (पुत्री बालचन्द) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं हम्दा तारिक (पुत्री मो. तारिक) ने द्वितीय तथा बुशरा खान (पुत्री मो. साबिर) ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक एवं प्रबंधक परवेज़ आलम सिद्दीकी “भूट्टो” ने सभी सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्राओं की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह उत्कृष्ट परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

है।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow