
जौनपुर:ससुराल आए युवक ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या, क्षेत्र में सनसनी
जौनपुर:ससुराल आए युवक ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी
जौनपुर (उत्तरशक्ति)। थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब लगभग 30 वर्षीय एक युवक ने ससुराल में आने के दौरान आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार मृतक युवक थाना गौराबादशाहपुर क्षेत्र के गोपालपुर (केशवपुर) गांव का निवासी था और वह कुछ दिनों पहले अपनी ससुराल आया हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।























