
जौनपुर:मछलीशहर में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती, निकाली गई आकर्षक चौकियां
मछलीशहर में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती, निकाली गई आकर्षक चौकियां
अरशद अली -मछलीशहर संवाददाता
मछलीशहर,जौनपुर (उत्तरशक्ति)। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मछलीशहर क्षेत्र में मंगलवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा के साथ बाबा साहब को याद किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कमला हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आर. बी. चौहान ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उपस्थित लोगों को जयंती की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने फीता काटकर विभिन्न चौकियों का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर क्षेत्र में कई आकर्षक चौकियां निकाली गईं, जिनमें कलाकारों ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके विचारों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़ पड़े।
कार्यक्रम में रईस खान (पूर्व प्रधान), राम सहाय यादव (पूर्व प्रधान), डॉ. अमर बहादुर यादव (जिला पंचायत सदस्य) एवं युवा नेता राहुल चौरसिया (भावी प्रधान पद प्रत्याशी) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और लोगों ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प

























