Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर के वरिष्ठ पत्रकार रियाजुल हक ‘पद्म श्री ग्लोबल एक्सीलेंट अवार्ड’ से सम्मानित, जिले में खुशी की लहर

0 219

 

जौनपुर के वरिष्ठ पत्रकार रियाजुल हक ‘पद्म श्री ग्लोबल एक्सीलेंट अवार्ड’ से सम्मानित, जिले में खुशी की लहर

जौनपुर ( उत्तरशक्ति )प्रयागराज जनपद जौनपुर के लिए गर्व की बात है कि वरिष्ठ पत्रकार रियाजुल हक को प्रयागराज के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान ‘पद्म श्री ग्लोबल एक्सीलेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जीवरन फाउंडेशन द्वारा पत्रकारिता और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

रियाजुल हक पिछले लगभग डेढ़ दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी निष्पक्ष व जनहितकारी लेखनी के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वह ‘भारत प्रेस क्लब’ के जिला अध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं, जहां वे पत्रकारों के हितों की आवाज बुलंद कर रहे हैं।

पत्रकारिता के साथ-साथ उनका सामाजिक सरोकार भी बेहद मजबूत रहा है। उन्होंने ‘लावारिस शव इंतजामिया कमेटी’ का गठन कर लावारिस शवों को सम्मानजनक अंतिम संस्कार दिलाने की मुहिम शुरू की, जो समाज में एक मिसाल बन चुकी है। इसके अलावा ‘अशियम जन कल्याण फाउंडेशन’ के माध्यम से उन्होंने कोविड लॉकडाउन के समय से लेकर अब तक शिक्षा, जन-जागरूकता और बच्चों के टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर लगातार कार्य किया है।

रियाजुल हक विभिन्न सामाजिक संस्थाओं जैसे मर्सी क्लब, जिला अपराध निरोधक कमेटी, मदर टेरेसा फाउंडेशन और सिविल डिफेंस से जुड़कर भी समाज सेवा में सक्रिय योगदान दे रहे हैं।

उनकी इस उपलब्धि की खबर मिलते ही जौनपुर में खुशी की लहर दौड़ गई। पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow