
जौनपुर: नन्हीं छात्राओं ने रचा सफलता का इतिहास, खेतासराय मॉर्डन कान्वेंट स्कूल का बढ़ाया मान
जौनपुर: नन्हीं छात्राओं ने रचा सफलता का इतिहास, खेतासराय मॉर्डन कान्वेंट स्कूल का बढ़ाया मान
खेतासराय, जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। क्षेत्र के मॉर्डन कान्वेंट स्कूल की नन्हीं छात्राओं ने शैक्षिक सत्र 2025–26 के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कम उम्र में ही इन छात्राओं ने अपनी लगन, मेहनत और प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय देते हुए उच्च अंक हासिल किए हैं।
कक्षा 3 की छात्रा जुबैदा मिर्ज़ा ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं कक्षा 5 की ज़ैनब मिर्ज़ा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। यूकेजी की छात्रा मदीना मिर्ज़ा ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सभी को अचंभित कर दिया और सबसे अधिक अंक हासिल किए।
छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है, वहीं पूरे क्षेत्र में गर्व की भावना देखने को मिल रही है। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने इस सफलता को छात्राओं की कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम बताया। साथ ही अभिभावकों के सहयोग को भी इस उपलब्धि का महत्वपूर्ण आधार बताया गया।
परिजनों ने विद्यालय के सकारात्मक शैक्षिक वातावरण और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इसी वजह से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। क्षेत्र के लोगों ने भी इन होनहार छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।























