
जौनपुर:विवा ब्यूटी पार्लर के 15 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य समारोह, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
जौनपुर:विवा ब्यूटी पार्लर के 15 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य समारोह, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। शहर के सुटहट्टी क्षेत्र स्थित विवा ब्यूटी पार्लर के 15 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अंजना सिंह उपस्थित रहीं, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
समारोह के दौरान पार्लर से जुड़ी महिलाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण और आकर्षक बना रहा।
मुख्य अतिथि डॉ. अंजना सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विवा ब्यूटी पार्लर ने पिछले 15 वर्षों में समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपनी प्रतिभा को निखारने का मंच प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के आयोजक श्री अरविन्द बैंकर ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं प्रोत्साहनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा।
समारोह के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा सफल आयोजन के लिए आयोजक मंडल को बधाई दी गई।










