Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र में पड़ोसियों ने लाठी-डंडा व टांगरी से किया हमला, जिला अस्पताल में भर्ती

0 31

जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र में पड़ोसियों ने लाठी-डंडा व टांगरी से किया हमला, जिला अस्पताल में भर्ती

रिपोर्ट: प्रियेश गुप्ता रुद्र नगर संवाददाता

जौनपुर ( उत्तरशक्ति ) । जनपद के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के उदयपुर घाटमपुर गांव में बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद शनिवार को हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान अधिवक्ता संदीप यादव और उनके बड़े भाई रमाकांत यादव पर पड़ोसियों द्वारा लाठी-डंडा और टांगरी से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को संदीप यादव (30 वर्ष) के बच्चे घर के बाहर क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान गेंद पड़ोसी के घर चली गई। आरोप है कि गेंद मांगने गए बच्चों को पड़ोसी ने थप्पड़ मार दिया, जिससे विवाद की शुरुआत हुई।

शनिवार शाम करीब 5 बजे जब अधिवक्ता संदीप यादव घर पहुंचे और उन्हें इस घटना की जानकारी हुई, तो वह पड़ोसी के घर शिकायत करने गए। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और पड़ोसियों ने उन पर लाठी-डंडा व टांगरी से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई।

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे उनके बड़े भाई रमाकांत यादव (35 वर्ष) ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद परिजन दोनों घायलों को तत्काल निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। बच्चों के छोटे विवाद में इस तरह की हिंसा ने क्षेत्र में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

 

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow