Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 बाइक सवार गंभीर घायल

0 100

 

जौनपुर:अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 बाइक सवार गंभीर घायल

मल्हनी ,जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जासोपुर गांव के समीप गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 9 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को सूचना देकर सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।

घायलों की पहचान अमन (18 वर्ष), इब्राहिम शाह (65 वर्ष) और सभाजीत (40 वर्ष) के रूप में हुई है। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने तीनों की हालत नाजुक बताई है।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow