Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:मछलीशहर में भीषण सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल

0 122

जौनपुर:मछलीशहर में भीषण सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल

अरशद अली मछलीशहर संवाददाता

मछलीशहर,जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। मछलीशहर क्षेत्र के मीरपुर चौराहा स्थित कमला हॉस्पिटल के पास गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब 5:30 बजे यह हादसा हुआ, जब तेज गति से आ रही गाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान सूरज सिंह और उसके साथी के रूप में हुई है, जो ग्राम पौंहा के निवासी बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow