
खेतासराय:उप -सम्पादक डॉ. इम्तियाज अहमद ने डॉ. मोहम्मद शौकत खान को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
खेतासराय:उप -सम्पादक डॉ. इम्तियाज अहमद ने डॉ. मोहम्मद शौकत खान को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
खेतासराय में सादगी के साथ मनाया गया जन्मदिन, शुभचिंतकों का लगा तांता
जौनपुर (उत्तरशक्ति)। खेतासराय स्थित हबीब हॉस्पिटल के संस्थापक, मिलनसार और खुशमिज़ाज व्यक्तित्व के धनी डॉ. मोहम्मद शौकत खान का जन्मदिन बुधवार को सादगी और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, समाजसेवी, चिकित्सक और आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
उत्तरशक्ति हिन्दी दैनिक के उप सम्पादक डॉ. इम्तियाज अहमद ने डॉ. शौकत खान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि डॉ. खान का जीवन समाजसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है और वे लगातार जरूरतमंदों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने डॉ. खान के सामाजिक एवं मानवीय कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हबीब हॉस्पिटल के माध्यम से वर्षों से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं, जो एक मिसाल है।
जन्मदिन के अवसर पर अस्पताल परिसर में केक काटकर खुशियां मनाई गईं। उपस्थित लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
डॉ. मोहम्मद शौकत खान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों का स्नेह और सम्मान ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और वे आगे भी इसी तरह समाज की सेवा करते रहेंगे।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख लोग एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे, जिन्होंने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी।





















