
जौनपुर:मिनी ट्यूबवेल में उतरा करंट, करंट की चपेट में आने से युवक हुआ था घायल ,
जौनपुर:मिनी ट्यूबवेल में उतरा करंट,
करंट की चपेट में आने से युवक हुआ था घायल ,
खबर चलने के बाद सत्ता रूढ़ पार्टी के छूट भैये नेता, सोशल मीडिया पर कर रहे हैं खबर का खंडन
कन्हैया कुमार मौर्य नगर संवाददाता
उत्तरशक्ति न्यूज ग्रुप
जौनपुर ( उत्तरशक्ति)। नगर पालिका क्षेत्र के अहमद खा मंडी वार्ड नं 7 वाजिदपुर दक्षिणी में मिनी ट्यूब वेल में सुबह सुबह उतर रहे करंट की चपेटआने के बाद एक युवक हुआ था गंभीर रूप से घायल खबर चलने के बाद एक भाजपा का स्थानीय नेता और दूसरे वार्ड का निर्दल सभासद ने खबर का किया था खंडन।
जनपद जौनपुर के नगर क्षेत्र में बीते 31 मार्च को हुई एक घटना ने पूरे इलाके में हड़कम मचा हुआ है।
लेकिन अब उसी सच्ची घटना को अफवाह बताकर दबाने की कोशिश की जा रही है।
वार्ड नंबर 23 के सभासद जबकि घटना वार्ड 7 की है के द्वारा इस घटना को अफवाह बताया जाना और घायल युवक पर शराब पीने का बे बुनियाद आरोप लगाना कई सवाल खड़े करता है।
क्या सच्चाई को छुपाने की कोशिश हो रही है?
क्या जनमानस की आवाज को दबाया जा रहा है?
स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना पूरी तरह वास्तविक थी…और उसे अफवाह बताना पीड़ितों के साथ अन्याय है। उत्तर शक्ति अखबार का काम है सच्चाई को सामने लाना, न कि उसे दबाना अभी जौनपुर शहर में बिजली विभाग व नगर पालिका की लापरवाही की भेंट चढ़ी थी तीन जान इसके बाद कुछ कर्मचारी और एक बिजली विभाग के अधिकारी को निलंबित कर प्रशासन ने बटोरी थी इति श्री लेकिन सवाल यह बन रहा है कि अगर कहीं पर कोई घटना किसी भी विभाग के लापरवाही के द्वारा अगर हो रही है अगर उसको उजागर किया जा रहा है तो फिर प्रशासनिक कोई अधिकारी कर्मचारी ना बोलकर राजनीतिक पार्टी की यह चाटुकार क्यों उसे फर्जी बोल कर अपनी ओछी राजनीति कर रहे हैं।