Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर: पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला, भाई पर चाकू से वार, एक आरोपी पकड़ाया

0 42

 

 

जौनपुर: पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला, भाई पर चाकू से वार, एक आरोपी पकड़ाया

जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के अमृरोथा गांव में बुधवार रात पुरानी रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने मौके पर मौजूद उनके भाई पर भी चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व प्रधान चंद्रशेखर राजभर पुत्र स्वर्गीय रामसूरत राजभर रात में पंचायत भवन से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में चार से पांच युवक बैठकर शराब पी रहे थे। जैसे ही पूर्व प्रधान वहां से गुजरे, आरोपियों ने उन पर हमला करने की कोशिश की।

शोर-शराबा सुनकर पास में मौजूद उनके बड़े पिताजी का बेटा मौके पर पहुंचा, जिस पर हमलावरों ने बड़े चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, जिसे देख हमलावर फरार हो गए। हालांकि, ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जिसकी पहचान गोलू के रूप में हुई है।

घायल को परिजनों द्वारा तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow