Take a fresh look at your lifestyle.

आजमगढ़ के मोहम्मद गुलरेज़ बने SDM, UPPCS में 37वीं रैंक हासिल

0 206

 

आजमगढ़ के मोहम्मद गुलरेज़ बने SDM, UPPCS में 37वीं रैंक हासिल

आजमगढ़ ( उत्तरशक्ति ) । जनपद के लिए गर्व का क्षण है कि मोहम्मद गुलरेज़ खान ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 37वीं रैंक प्राप्त की है। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन डिप्टी कलेक्टर (SDM) पद पर हुआ है।

गुलरेज़ खान सामान्य श्रेणी से चयनित होने वाले एकमात्र मुस्लिम अभ्यर्थी हैं, जिन्होंने इस प्रतिष्ठित पद को हासिल कर एक नई मिसाल पेश की है। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

इस उपलब्धि से आजमगढ़ सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजन, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

गुलरेज़ की इस सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया जा रहा है, जो सिविल सेवा जैसे कठिन प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow