Take a fresh look at your lifestyle.

मानीकलां की बड़ी जामा मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मौलाना मोहम्मद अशहद क़ासमी का हुआ सम्मान

0 8

मानीकलां की बड़ी जामा मस्जिद में तरावीह मुकम्मल,

मौलाना मोहम्मद अशहद क़ासमी का हुआ सम्मान

मानीकलां,जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। जनपद के मानीकलां कस्बे स्थित बड़ी जामा मस्जिद मानीकलां में रमजान के पवित्र माह के दौरान तरावीह की नमाज़ मुकम्मल हो गई। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर पूरे रमजान भर कुरान पाक सुना।

तरावीह की नमाज मौलाना मोहम्मद अशहद क़ासमी, पुत्र मरहूम हाफिज़ रियाज अहमद खान ने पढ़ाई। इस वर्ष तरावीह के दौरान मदरसा कुरानिया के नाज़िम रहे मरहूम हाफिज़ रियाज अहमद खान की कमी लोगों को खूब महसूस हुई। उनका पिछले माह 14 फरवरी 2026 को इंतकाल हो गया था, जिससे कस्बे में शोक का माहौल रहा।

तरावीह मुकम्मल होने के बाद मस्जिद में मुल्क की तरक्की, अमन-ओ-अमान और आपसी भाईचारे के लिए खास दुआ की गई। इस मौके पर मौलाना मोहम्मद अशहद क़ासमी को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य नायब नाज़िम हाफिज मोहम्मद अखलद, मुफ्ती मोहम्मद अमजद कासमी, डॉ.वकील अहमद, डॉ.शमीम अहमद, बदरुद्दीन खान, हाफ़िज़ फैजानअहमद , हाफ़िज़ मोहम्मद अज़हद खान, हाफ़िज़ आफताब अहमद, दानिश, हाफ़िज़ अहमद, हाफ़िज़ एहसान अहमद, रहमान, सलाम, अतीक अहमद, मोहम्मद अशजद खान, डॉ.राशिद खान,सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने तबर्रुक हासिल किया और एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद देते हुए अपने-अपने घरों को रवाना हुए।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow