Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:अनाधिकृत गैस सिलेंडर भंडारण पर छापा, तीन लोग गिरफ्तार

0 89

जौनपुर:अनाधिकृत गैस सिलेंडर भंडारण पर छापा, तीन लोग गिरफ्तार

खुटहन,जौनपुर ( उत्तरशक्ति ) । शासन के निर्देश पर खुटहन थाना पुलिस और क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक की संयुक्त टीम ने शनिवार को अवैध रूप से रसोई गैस सिलेंडर भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर बरामद किए और तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 14 मार्च 2026 को खुटहन से जौनपुर लिंक मार्ग पर स्थित ग्राम धमौर में छापेमारी की गई। इस दौरान अलग-अलग स्थानों से कुल 81 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए।

छापेमारी के दौरान जितेन्द्र प्रजापति पुत्र रामप्रसाद प्रजापति निवासी धमौर खास, थाना खुटहन के घर से 38 खाली इंडेन मार्का घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किग्रा), 1 भरा हुआ इंडेन सिलेंडर तथा 10 खाली भारत गैस सिलेंडर, कुल 49 सिलेंडर बरामद हुए।

वहीं बृजेश कुमार प्रजापति पुत्र स्व. लालबहादुर प्रजापति निवासी ग्राम बंदनपुर, थाना खुटहन के दुकान/जनसेवा केंद्र से 14 खाली इंडेन गैस सिलेंडर और 1 भरा हुआ भारत गैस सिलेंडर, कुल 15 सिलेंडर बरामद किए गए।

इसके अलावा अशोक विश्वकर्मा पुत्र रामलखन विश्वकर्मा निवासी धमौर, थाना खुटहन के दुकान/जनसेवा केंद्र से 12 खाली इंडेन तथा 5 खाली भारत गैस सिलेंडर, कुल 17 सिलेंडर बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि इन सिलेंडरों को अनाधिकृत रूप से भंडारित कर बेचा जा रहा था, जो द्रवित पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) कंट्रोल ऑर्डर 2000 (यथासंशोधित) का उल्लंघन है। इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

 

 

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow