Take a fresh look at your lifestyle.

लखनऊ में सुन्नी प्रतिनिधिमंडल शिया नेताओं से करेगा मुलाकात, अयातुल्ला खामेनेई की शहादत पर ताज़ियत

0 55

 

लखनऊ में सुन्नी प्रतिनिधिमंडल शिया नेताओं से करेगा मुलाकात, अयातुल्ला खामेनेई की शहादत पर ताज़ियत

डॉ. आबिद खान, लखनऊ ब्यूरो चीफ

लखनऊ ( उत्तरशक्ति )। राजधानी लखनऊ में आज सुन्नी समाज का एक प्रतिनिधिमंडल प्रमुख शिया धर्मगुरुओं से मुलाकात करेगा। यह मुलाकात रहबर-ए-इंकलाब हज़रत अयातुल्ला अली खामेनेई की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त करने और उम्माह के बीच एकता का पैगाम देने के उद्देश्य से की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, लखनऊ की सिविल सोसाइटी से जुड़े लोग और सुन्नी उलेमा शिया धर्मगुरुओं मौलाना सैफ अब्बास, मौलाना यासूब अब्बास और अफताब-ए-शरीयत मौलाना डॉ. कल्बे जवाद नकवी से उनके आवासों पर जाकर मुलाकात करेंगे और पश्चिमी-इजराइली हमलों में अयातुल्ला खामेनेई की शहादत पर ताज़ियत पेश करेंगे।

कार्यक्रम के तहत अफताब-ए-शरीयत मौलाना डॉ. कल्बे जवाद नकवी के निवास पर आज दोपहर 3 बजे प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा।

इस प्रतिनिधिमंडल में डॉ. अनीस अंसारी (आईएएस), पूर्व विधायक रेहान नईम, फैसल मलिक (जमात-ए-इस्लामी), तारिक सिद्दीकी, सैफ नकवी, जावेद मुहम्मद और अमीक जामेई समेत कई प्रमुख लोग शामिल रहेंगे।

प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि इस मुलाकात का मकसद ग़म के इस मौके पर एकजुटता दिखाना और उम्माह के बीच भाईचारे व एतहाद का संदेश देना

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow