Take a fresh look at your lifestyle.

मानीकलां बड़ी जामा मस्जिद में अकीदत के साथ अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज

0 70

मानीकलां बड़ी जामा मस्जिद में अकीदत के साथ अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज

 

मानीकलां, जौनपुर (उत्तरशक्ति)। थाना खेतासराय क्षेत्र के कस्बा मानीकलां में रमजान माह के आखिरी शुक्रवार अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अकीदत के साथ अदा की गई। बड़ी जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाजियों ने पहुंचकर नमाज अदा की और देश-प्रदेश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी।

नायब नाजिम हाफिज मोहम्मद अखलद ने बताया कि बड़ी जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद अशहद कासमी पुत्र मरहूम हाफिज रियाज अहमद खान ने नमाज अदा कराई। इस दौरान मुफ्ती मोहम्मद अमजद कासमी ने तकरीर करते हुए रमजान की अहमियत और ईदुल फितर के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने जानकारी दी कि ईदुल फितर की नमाज कस्बे के पश्चिम दिशा स्थित ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अदा की जाएगी। नमाज से पहले प्रत्येक व्यक्ति से फितरा के रूप में 50 रुपये अदा करने की अपील की गई है।

मौलाना ने नमाजियों से अपील की कि ईद की नमाज सड़क पर न पढ़ें, बल्कि केवल ईदगाह में ही अदा करें। उन्होंने यह भी बताया कि जिस स्थान पर नमाज की अनुमति न हो, वहां नमाज अदा करना उचित नहीं है।

उन्होंने सभी लोगों से ईद का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील

 

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow