Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:चार वर्षीय बच्ची ने रखा पहला रोजा, क्षेत्र में चर्चा

0 65

 

 

जौनपुर:चार वर्षीय बच्ची ने रखा पहला रोजा, क्षेत्र में चर्चा

 

जौनपुर ( उत्तरशक्ति ) । केराकत पवित्र माह-ए-रमज़ान में जहां बड़े इबादत में मशगूल हैं, वहीं बच्चों में भी रोजा और नमाज़ के प्रति गहरी आस्था देखने को मिल रही है। इसी क्रम में क्षेत्र के मुर्की गांव की चार वर्षीय बच्ची हेरा हसन ने अपना पहला रोजा रखकर लोगों को हैरान कर दिया।

बताया जाता है कि मुर्की गांव निवासी मोहम्मद हसन की पुत्री हेरा हसन ने पूरे दिन का रोजा रखा और पांचों वक्त की नमाज़ भी अदा की। परिवार के अनुसार हेरा रोजे के दौरान भोर करीब तीन बजे सेहरी के लिए अपने घरवालों को भी जगाती है और सेहरी करने के बाद तिलावत में लग जाती है।

कम उम्र में बच्ची के इस जज्बे को देखकर क्षेत्र के लोग उसकी सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इतनी कम उम्र में रोजा और नमाज़ के प्रति उसकी लगन काबिले-तारीफ है।

बच्ची की मां उम्मे हबीबा ने बताया कि रमज़ान का महीना मुसलमानों के लिए बेहद पवित्र और इबादत का समय होता है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद उनकी बेटी ने रोजा रखा, जो परिवार के लिए खुशी और गर्व की बात है।

 

 

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow