Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनीं जौनपुर की ब्रांड एम्बेसडर

0 37

 

जौनपुर:समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनीं जौनपुर की ब्रांड एम्बेसडर

जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। स्वच्छ भारत मिशन के तहत समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल को जौनपुर का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए इस मनोनयन की जानकारी मिलते ही उनके परिवार व शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नगर के ख्वाजगी टोला स्थित आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। शहर के कई समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सरकार के इस निर्णय की सराहना की। लोगों ने कहा कि स्वर्णिमा जायसवाल लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़ी रही हैं और उनके नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन को और गति मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके प्रयासों से स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ेगी और अभियान को नई दिशा मिलेगी।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow