Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:जफराबाद में दिनदहाड़े सहज जन सेवा केंद्र संचालक को मारी गोली, हालत गंभीर

0 94

 

जौनपुर:जफराबाद में दिनदहाड़े सहज जन सेवा केंद्र संचालक को मारी गोली, हालत गंभीर

जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। जफराबाद थाना क्षेत्र के गोसाईपुर बाजार में बुधवार को दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने सहज जन सेवा केंद्र संचालक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार गोसाईपुर बाजार निवासी 40 वर्षीय प्रेमचंद यादव पुत्र तेजू यादव अपने सहज जन सेवा केंद्र पर मौजूद थे। इसी दौरान बाइक सवार नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगने से प्रेमचंद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और बदमाशों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow