Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:उत्तरशक्ति खबर का दिखा असर, किसानों का संघर्ष हुआ सफल

0 64

जौनपुर:उत्तरशक्ति खबर का दिखा असर, किसानों का संघर्ष हुआ सफल

शुभम कुमार यादव ,संवाददाता गौराबादशाहपुर जौनपुर 

गौराबादशाहपुर,जौनपुर (उत्तरशक्ति)। विकास खंड धर्मापुर के ग्राम पंचायत बघंद्रा, कौवापार और गद्दोपुर के किसानों का संघर्ष आखिरकार सफल हो गया। किसानों द्वारा फसल बचाने के लिए किए जा रहे धरना-प्रदर्शन के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों को हाई वोल्टेज तार खींचने का कार्य फिलहाल रोकना पड़ा।

बताया जाता है कि किसानों ने 28 फरवरी 2026 को जिलाधिकारी जौनपुर को ज्ञापन देकर अपनी खड़ी फसल को नुकसान से बचाने की गुहार लगाई थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 5 मार्च 2026 से किसानों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

किसानों का आरोप था कि बिजली विभाग के कर्मचारी खेतों के ऊपर से हाई वोल्टेज तार खींचने का कार्य कर रहे थे, जिससे उनकी खड़ी फसल को भारी नुकसान हो रहा था। किसानों के मना करने के बावजूद विभागीय कर्मचारी काम जारी रखने और पुलिस प्रशासन की मदद से तार खींचने की बात कह रहे थे, जिससे किसानों में भय और आक्रोश का माहौल बन गया था।

लगातार दो दिनों तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद 7 मार्च 2026 को बड़गहन पावर हाउस के उच्च अधिकारियों ने निर्णय लिया कि किसानों की फसल कटने के बाद ही तार खींचने का कार्य किया जाएगा। इसके बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। मौके पर गौराबादशाहपुर पुलिस भी मौजूद रही।

निर्णय के बाद किसानों में खुशी का माहौल है। किसानों का कहना है कि यदि वे एकजुट होकर संघर्ष नहीं करते तो उनकी खड़ी फसल को नुकसान उठाना पड़ता। धरना-प्रदर्शन में जज सिंह अन्ना किसानों के साथ मजबूती से खड़े रहे और लगातार समर्थन दिया।

धरना-प्रदर्शन में राजपति यादव, श्रीपत, बबलू, रामचंद्र, विकास यादव, विशाल, लालू, विजेंद्र, राधे, सत्यम यादव, राज, बाबू, मोदी, लल्लन, रिंटू, कल्लू, पप्पू, लालसाहब, प्रिंस, रामकेश, सत्यम कुरेथू, विजय, अमन, ग्राम प्रधान नीरज यादव, पूर्व प्रधान सुभाष कुमार, राजेंद्र यादव, रामकुमार, फूलचंद, विजय बहादुर समेत बड़ी संख्या में किसान और गांव की महिलाओं ने भी भाग लिया।

 

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow