Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:नियमों की अनदेखी, शाहगंज में अंग्रेज़ी शराब की दुकान पर ओवररेटिंग का आरोप

0 38

 

 

 

नियमों की अनदेखी? शाहगंज में अंग्रेज़ी शराब की दुकान पर ओवररेटिंग का आरोप

निर्धारित समय के बाद शटर में छेद कर बिक्री का दावा, आबकारी विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल

शाहगंज,जौनपुर ( उत्तरशक्ति ) । नगर के इराकियाना मिल्लतनगर स्थित अंग्रेज़ी शराब और बीयर की कम्पोजिट दुकान पर खुलेआम ओवररेटिंग किए जाने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्धारित मूल्य से अधिक दाम वसूल कर मदिरा प्रेमियों की जेब पर “डाका” डाला जा रहा है।

आरोप है कि दुकान पर न केवल प्रिंट रेट से अधिक कीमत वसूली जा रही है, बल्कि निर्धारित समय सीमा के बाद भी शटर में कथित तौर पर छेद कर शराब की बिक्री की जा रही है। इससे शासन के सख्त निर्देशों और नियमों की अनदेखी होने का सवाल खड़ा हो रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस संबंध में कई बार मौखिक शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि आबकारी विभाग सब कुछ जानकर भी मौन साधे हुए है, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारों के अनुसार, शासन द्वारा शराब बिक्री के लिए समय और मूल्य निर्धारित किए गए हैं। यदि ओवररेटिंग या तय समय के बाद बिक्री के आरोप सही पाए जाते हैं तो यह नियमों का स्पष्ट उल्लंघन माना जाएगा।

इस संबंध में जब संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इन आरोपों को कितनी गंभीरता से लेता है और जांच के बाद क्या कार्रवाई सामने आती है।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow