
खेतासराय,जौनपुर: डीसीएम ऑटो की आमने सामने टक्कर,ऑटो चालक घायल
खेतासराय,जौनपुर: डीसीएम ऑटो की आमने सामने टक्कर,ऑटो चालक घायल
ऑटो और ई रिक्शा क्षतिग्रस्त, डीसीएम सहित चालक फरार
खेतासराय,जौनपुर (उत्तरशक्ति)। स्थानीय कस्बे में जौनपुर रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास शनिवार की सुबह लगभग 10बजे डीसीएम ऑटो की आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें ऑटो चालक बुरी तरह घायल हो गया आस पास के लोगों ने निजी अस्पताल पहुंचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लाल रंग की डीसीएम शाहगंज की तरफ से जौनपुर की तरफ जा रही थी तभी उक्त स्थान पर सामने से आ रही ऑटो में सीधी टक्कर हो गई टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पीछे से आ रही ई रिक्शा में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे नाली में जा गिरा और चालक हसीबुद्दीन 45पुत्र सरफुद्दीन निवासी जमदहा बुरी तरह घायल हो गए आस पास के लोगों ने कस्बे के एक निजी अस्पताल पहुंचाया वही ई रिक्शा चालक मोहम्मद असलम निवासी ढडवारा को भी मामूली चोट आई है। और घटना में ई रिक्शा व ऑटो दोनों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। डीसीएम सहित चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।












