
बिपिन पाण्डेय का सड़क दुघर्टना से दुःखद निधन
बिपिन पाण्डेय का सड़क दुघर्टना से दुःखद निधन
जौनपुर – ( उत्तर शक्ति ) जौनपुर पोस्ट बसारतपुर, ग्राम हरखमलपुर निवासी बिपिन पाण्डेय बमबम जी का निधन दिनांक 11 फरवरी को प्रयागराज से आते हुए रात 10 बजे मुंगरा बादशाहपुर के पास बोलोरो से दिवाल में टकराने से निधन हो गया। वे अपने घर जौनपुर जा रहें थे। 37 वर्ष के अल्प आयु में छोड़ कर चले गए । बिपिन पाण्डेय एक सरल , सौम्य , मृदु भाषी समाजिक व्यक्ति थे। उनके निधन पर गांव में शोक की लहर फैल गई , अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है । छोटे छोटे तीन बच्चे हैं। विराट सेवा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पांडे के भतीजे हैं। उनका दशगात्र शुधक दिनांक 20 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार को है। त्रयोदशी ब्रह्मभोज दिनांक 23 फरवरी 2026 सोमवार को रखा गया है। शोकाकुल परिवार में अशोक कुमार पांडेय , राकेश कुमार ( पप्पू पांडेय ) , तथा बृजेश कुमार पांडेय को ईश्वर दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।