Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर ब्रेकिंग :रामपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, सरसों के खेत में मिला कुचला हुआ शव

0 105

 

 जौनपुर ब्रेकिंग :रामपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, सरसों के खेत में मिला कुचला हुआ शव

जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब आशापुर फेरूपुर गांव के पास वरुणा नदी किनारे सरसों के खेत में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। युवक की उम्र लगभग 23 वर्ष बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, खेत में पड़े शव का चेहरा ईंट से बुरी तरह कुचला गया था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं और फॉरेंसिक टीम को तत्काल बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

घटनास्थल से बाइक और संदिग्ध सामान बरामद

पुलिस को शव से कुछ दूरी पर एक बाइक भी लावारिस हालत में मिली है। बाइक के साइलेंसर पर पैरों के निशान पाए गए हैं। इसके अलावा घटनास्थल के पास शराब की बोतलें भी पड़ी मिलीं, जिनमें से एक बोतल टूटी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि पहले युवक के साथ मारपीट की गई और फिर ईंट व किसी धारदार हथियार से उसका चेहरा कुचलकर हत्या कर दी गई।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल हत्या किस कारण से की गई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और बाइक के आधार पर युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस निर्मम हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow