
जौनपुर:मुलुंड हादसे में यूपी जौनपुर के ग्राम प्रधान की गयी जान
जौनपुर:मुलुंड हादसे में यूपी जौनपुर के ग्राम प्रधान की गयी जान
शुभम यादव संवाददाता,गौराबादशाहपुर,जौनपुर
जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। मुंबई में उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर के ग्राम प्रधान रामधनी यादव की दर्दनाक मौत बता दे कि ग्राम भरथानी थाना मडियाहूं निवासी ग्राम प्रधान रामधनी यादव थे जो मुंबई में किसी की शादी में गए हुए थे जो कि बहुत सपना लेकर गए थे मुंबई की वहां की लोकल ट्रेनो का आनंद लेंगे खूब घूमेंगे लेकिन उनके भाग्य में कुछ और ही था बीते दिनों मुंबई के मुलुंड में मेट्रो निर्माण कार्य चल रहा था और अचानक से उसके पिलर का एक हिस्सा गिर पड़ा जो कि एक ऑटो रिक्शा को अपने चपेट में ले लिया और ऑटो के परखच्चे उड़ गये जिसमें ग्राम प्रधान रामधनी यादव को गंभीर चोटें आयी अस्पताल ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई जिससे ग्रामीणों में शोक कि लहर दौड़ पड़ी
मिली जानकारी के अनुसार रामधनी यादव जौनपुर के मडियाहूं से समाजवादी पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष और ग्राम सभा भरथानी से प्रधान है जो मुंबई के भांडुप में अपने रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने आए थे इस हादसे में अपनी जान गवां बैठे मृतक के परिजनों ने बताया कि वह पहली बार मुंबई की चमक धमक और यहां की मशहूर
चींजे व मुंबई की लोकल देखने आए थे उनका यह सपना था कि मुंबई की लोकल ट्रेनो में सफर करें और शहर के पर्यटन स्थलों का आनंद लें लेकिन उनका यह सपना अधूरा रह गया प्रधान रामधनी यादव व पूर्व प्रधान महेंद्र यादव उत्तर प्रदेश के जौनपुर से मुंबई घूमने गए थे












