Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर में झोलाछाप डॉक्टर को  मारी गोली , 

0 134

 

जौनपुर में झोलाछाप डॉक्टर को  मारी गोली ,

50 लाख मांगी रंगदारीः बदमाशों ने डिस्पेंसरी में घुसकर की फायरिंग, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

बक्शा,जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। बक्शा थाना क्षेत्र के लखौवा बाजार में शनिवार को 3:30 बजे झोलाछाप वीके बंगाली को गोली मार दी गई। एक मोटरसाइकिल पर सवार 3 नकाबपोश बदमाशों ने उनके पैर में गोली मारी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

वीके बंगाली लखौवा बाजार स्थित अपने घर पर ही डिस्पेंसरी चलाते हैं। उन्हें यह काम करते हुए 32 साल हो गए हैं। शनिवार को वे हमेशा की तरह मरीजों का इलाज कर रहे थे, तभी यह घटना हुई।

घायल ने पुलिस को बताया कि उन्हें 50 लाख रुपये की रंगदारी के लिए धमकी मिली थी। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी को वे एक शादी समारोह में शामिल होने अपने घर गए थे। 6 फरवरी को लखौवा स्थित अपने घर लौटे थे। इसी दौरान उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक कॉल आया था।

फोन करने वाले ने खुद को ‘सोले सिंह’ बताया और 24 घंटे के भीतर 50 लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा था। ऐसा न करने पर गोली मारने की धमकी दी गई थी।

जब वे अपनी डिस्पेंसरी पर मरीज देख रहे थे, तभी एक मोटरसाइकिल पर तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे। तीनों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। उनमें से एक बदमाश मोटरसाइकिल से उतरा, जेब से पिस्तौल निकाली और बिना कुछ कहे उन पर फायर कर दिया।

बदमाश ने डॉक्टर पर तीन गोलियां चलाईं, जिनमें से एक उनके पैर में लगी, जबकि अन्य दो चूक गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और मामले की गहनता से छानबी

न कर रही है।

 

 

 

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow