Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:शाहगंज 2025,यूजीसी की नेट परीक्षा, में शिक्षा शास्त्र,उत्तीर्ण करने वाली छात्रा वंशिता अग्रहरि को,फरीदुल मेमोरियल पी जी कालेज ने किया सम्मानित

0 61

 

जौनपुर:शाहगंज 2025,यूजीसी की नेट परीक्षा, में शिक्षा शास्त्र,उत्तीर्ण करने वाली छात्रा वंशिता अग्रहरि को,फरीदुल मेमोरियल पी जी कालेज ने किया सम्मानित

शाहगंज,जौनपुर (उत्तरशक्ति)। फरीदुल मेमोरियल पी जी कालेज तालीमाबाद सबरहद, शाहगंज जौनपुर ने,दिसंबर 2025,यूजीसी की नेट परीक्षा ,शिक्षा शास्त्र,उत्तीर्ण करने पर अपनी छात्रा वंशिता अग्रहरि को सम्मानित करने के लिए महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया।महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. तबरेज़ आलम ने बुके,पुस्तक एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ.तबरेज़ आलम ने इस अवसर पर उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए कहां कि वंशिता अग्रहरि ने देश की इस कठिन परीक्षा को उत्तीर्ण कर महाविद्यालय के साथ साथ इस क्षेत्र का मान बढ़ाया है।महाविद्यालय परिवार वंशिता अग्रहरी के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।वंशिता की इस सफलता से महाविद्यालय के साथ साथ क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर वंशिता अग्रहरी ने कहा कि लगन और मेहनत के साथ अध्ययन करने पर कठिन से कठिन परीक्षा को पास किया जासकता है। वंशिता ने कहा कि कि अगर हम सभी मनोयोग के साथ शिक्षा ग्रहण करते हैं तो ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है जिसको प्राप्त न किया जा सके।वंशिता ने अपनी सफलता का श्रेय विशेष रूप से अपने शिक्षक डाॅ.पीयूष श्रीवास्तव को दिया जिनहोंने लगातार उसका मार्गदर्शन किया।उसने इस सम्मान के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ.तबरेज़ आलम एवं समस्त शिक्षकों व कर्मचारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया इस अवसर डॉ.निजामुद्दीन, डॉ. पीयूष श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश यादव, श्रीमती गीता देवी, डॉ. अमित दयनाथ गुप्ता , डॉ.शिव प्रसाद यादव, डॉ.अनामिका पाण्डेय, डॉ.राकेश सिंह, डॉ.पूजा रानी,रियाज अहमद, डॉ रविंद्र कुमार यादव, कहकशा खान ओम प्रकाश चौरसिया, डॉ.भास्कर तिवारी , डॉ.रामचंद्र मौर्य सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहें।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow