Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर: मामूली विवाद ने लिया खौफनाक रूप, बड़े भाई ने छोटे भाई की गला दबाकर की हत्या,

0 43

 

 

जौनपुर: मामूली विवाद ने लिया खौफनाक रूप,

बड़े भाई ने छोटे भाई की गला दबाकर की हत्या,

जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ताखा पूरब गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां आपसी विवाद के दौरान बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, आरोपित को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दे कि गांव निवासी 25 वर्षीय सुदर्शन यादव पुत्र विजय राज यादव का अपने बड़े भाई अरबिंद यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

बताया जा रहा है कि उस समय दोनों शराब के नशे में थे। मामूली कहासुनी देखते-देखते मारपीट में बदल गई और इसी दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई की गला दबाकर जान ले ली।

घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा। पुलिस ने आरोपित भाई को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

परिजनों के मुताबिक मृतक सुदर्शन यादव मुंबई में रहकर काम करता था और करीब एक सप्ताह पहले ही गांव लौटा था। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow