
जौनपुर:विश्व यूनानी डे पर लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर
जौनपुर:विश्व यूनानी डे पर लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर
जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। नगर के मोहल्ला रिज़वी खां में स्थित शाही अटाला मस्जिद के पूर्वी द्वार पर विश्व यूनानी डे के अवसर पर बुधवार को जौनपुर यूनानी डॉक्टर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में स्वर्गीय डॉ. अख़्तर सईद की याद में सुबह 11 बजे से लेकर 2 बजे तक निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में हजारों मरीजों ने अपना इलाज करवाया।
जिसमें खांसी बुखार और अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों को निःशुल्क दवाइयां दी गईं। साथ ही तीन सौ से अधिक लोगों की जांच भी नि:शुल्क की गई। इसमें ब्लड शुगर टेस्ट,कॉलेस्ट्रॉल और थाइराइड की जांच की गई।
डॉ.सरफ़राज़ खान चेयरमैन प्रतिनिधि नगर पंचायत जफराबाद ने शिविर का उद्घाटन कर मरीजों का हालचाल लिया। और इस पहल को पुण्य का कार्य बताया। और साथ ही हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। वहीं डॉ.शमीम अहमद,समेत डॉ.दानिश खान, डॉ.मोहम्मद राशिद खान व अन्य डॉक्टरों ने मरीज़ों का मुफ्त इलाज किया। अध्यक्ष डॉ. शमीम अहमद ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के बीच यूनानी चिकित्सा पद्धति की उपयोगिता के बारे में जागरूकता फैलाना है तथा इसके माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवन जीने में मदद करना है।
इस अवसर पर,
संयोजक डॉ. मोहम्मद दानिश ,अध्यक्ष डॉ.शमीम अहमद, सेक्रेटरी डॉ.मोहम्मद राशिद ,
डॉ .मोहम्मद अंजार, डॉ. ओसामा, डॉ. खालिद अफजल,
डॉ. ए के हारिस, डॉ .आजमुद्दीन, डॉ. मोहम्मद आज़ाद,
डॉ.नदीम हसन, डॉ. अन्ज़र, डॉ. दानिश ,डॉ.मिस्कात डॉ.खालिद, डॉ.अजमुद्दीन ,डॉ. मोहम्मद असद, डॉ.मोहम्मद इरफ़ान, डॉ.मोहम्मद शमशुज्जमा,डॉ.आसिफ नदीम,डॉ.मोहम्मद शाहनवाज, डॉ.मोहम्मद फैसल नसीम,
डॉ. मोहम्मद अदनान, डॉ. मोहम्मद अय्यूब,डॉ. मोहम्मद अकदस, डॉ. मोहम्मद तबरेज़, डॉ. हुमैरा स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. मोहम्मद दानिश खान उपस्थित रहें।
विश्व यूनानी डे अवसर पर
पत्रकारिता के क्षेत्र के साथ साथ सामाजिक कार्य में अच्छा योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार रियाजुल हक अध्यक्ष लावारिश शव इंतजामिया कमेटी,डॉ. इम्तियाज अहमद उप-सम्पादक उत्तरशक्ति हिन्दी दैनिक,वरिष्ठ उपाध्यक्ष लावारिश शव इंतजामिया कमेटी, शब्बीर हैदर अम्मार सम्पादक शहर गांव दर्पण समाचारपत्र आदि
अंत में सचिव डॉ.मोहम्मद राशिद खान ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।



