Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर: स्टे आदेश की खुलेआम अवहेलना, जी-1 गेट जबरन बंद करने का आरोप

0 126

 

जौनपुर: स्टे आदेश की खुलेआम अवहेलना, जी-1 गेट जबरन बंद करने का आरोप

ललेखपाल की रिपोर्ट में भी पुष्टि, जिलाधिकारी से न्याय की गुहार

जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के लखनपुर मोहल्ले में न्यायालय के स्थगन आदेश के उल्लंघन का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता दीपा जायसवाल पत्नी प्रेमचन्द्र जायसवाल ने आरोप लगाया है कि जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा पारित स्टे आदेश के बावजूद विपक्षीगण द्वारा जी-1 गेट को जबरन बंद कर दिया गया, जिससे उनका व्यापार बाधित हो रहा है।

पीड़िता के अनुसार, उन्होंने पूर्व में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा स्थानीय लेखपाल से मौके की जांच रिपोर्ट तलब की गई थी। लेखपाल ने दिनांक 21 जनवरी 2026 को मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां विपक्षी पक्ष द्वारा विवाद उत्पन्न किया गया। जांच के उपरांत लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया कि न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद जी-1 गेट को बंद किया गया है।

गौरतलब है कि न्यायालय द्वारा आदेशित किया गया था कि आराजी संख्या 153 स्थित जी-1 गेट बंद नहीं किया जाएगा, दोनों पक्षों के आने-जाने में कोई अवरोध नहीं होगा तथा दोनों पक्ष गालवाहक गाड़ी से अपना सामान गोदाम तक ले जाकर स्वतंत्र रूप से व्यापार कर सकेंगे। इसके बावजूद विपक्षीगण द्वारा पहले अपना माल निकालने के बाद पीड़िता का माल निकालते समय गेट बंद कर दिया गया, जो कि न्यायालय के आदेश की सीधी अवहेलना है।

पीड़िता दीपा जायसवाल ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए स्थगन आदेश का तत्काल अनुपालन कराया जाए तथा जी-1 गेट खुलवाया जाए, जिससे उन्हें न्याय मिल सके।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow