Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:मझवार आरक्षण विषय पर आगामी बजट सत्र में चर्चा कराने की मांग

0 71

 

जौनपुर:मझवार आरक्षण विषय पर आगामी बजट सत्र में चर्चा कराने की मांग

विधायक रमेश सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद से की मुलाकात

जौनपुर ( उत्तरशक्ति) । शाहगंज के विधायक रमेश सिंह ने रविवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री से शिष्टाचार भेंट की। विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री से मझवार आरक्षण के महत्वपूर्ण विषय पर आगामी बजट सत्र में चर्चा कराए जाने को लेकर विस्तार से वार्ता की। विधायक ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ने विषय की गंभीरता को समझते हुए नियमानुसार उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि मझवार समुदाय को अनुसूचित जाति (एससी) सूची में शामिल करने से इस समुदाय को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। इससे समुदाय के लोगों का जीवन खुशहाल एवं सुखमय होगा। बताया कि इस समुदाय के लोगों के अधिकारों के लिए हर संभव लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हूं। उन्होंने कहा कि इस समुदाय के जीवन स्तर में सुधार होगा और सरकारी नौकरी, शिक्षा, छात्रवृत्ति, सरकारी योजनाओं में प्राथमिकता मिलने के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक विकास के अवसर प्राप्त होंगे।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow