
जौनपुर:थाना लाइनबाजार क्षेत्र के टी0डी0 पीजी कॉलेज में C-TET की द्वितीय पाली परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे 02 व्यक्तियों को बायोमेट्रिक मिसमैच होने पर पकड़ा गया।
जौनपुर:थाना लाइनबाजार क्षेत्रान्तर्गत टी0डी0 पीजी कॉलेज में C-TET की द्वितीय पाली परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे 02 व्यक्तियों को बायोमेट्रिक मिसमैच होने पर पकड़ा गया।
दिनांक-07.02.2026
जौनपुर:थाना लाइनबाजार क्षेत्रान्तर्गत टी0डी0 पीजी कॉलेज में C-TET की द्वितीय पाली परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे 02 व्यक्तियों को बायोमेट्रिक मिसमैच होने पर पकड़ा गया।
प्र0नि0 लाइनबाजार के नेतृत्व में थाना लाइनबाजार पुलिस टीम द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा द्वितीय पाली में टी॰डी॰ पीजी कॉलेज में अनुराग चौबे पुत्र गिरीश चौबे निवासी तालामझवारा पोस्ट जलालपुर, जौनपुर व विपिन सिंह पुत्र रतिभान सिंह निवासी शिवपुरी, खाखरू, जिला- फतेहपुर ये दोनों दूसरे की जगह पेपर दे रहे थे जिसमें अनुराग चौबे , हिमांशु रंजन यादव पुत्र चन्द्रप्रकाश यादव की जगह और विपिन सिंह, यतेन्द्र कुमार यादव पुत्र अवधेश कुमार यादव की जगह परीक्षा दे रहे थे इनको कॉलेज प्रशासन द्वारा बायोमेट्रिक मिसमैच होने पर कॉलेज प्रशासन द्वारा पकड़ा गया है, इस सम्बंध में थाना स्थानीय पर अनुराग चौबे उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 51/26 धारा 318(4)/336(2)/336(3) बीएनएस व 8/13(4)/13(5) उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा ( अनुचित साधनो का निवारण अधिनियम 2024) तथा विपिन सिंह उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 52/26 धारा 318(4)/336(2)/336(3) बीएनएस व 8/13(4)/13(5) उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा ( अनुचित साधनो का निवारण अधिनियम 2024) पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपीगण-
1. अनुराग चौबे पुत्र गिरीश चौबे निवासी तालामझवारा पोस्ट जलालपुर, जौनपुर उम्र करीब करीब 25 वर्ष
2. विपिन सिंह पुत्र रतिभान सिंह निवासी शिवपुरी, खाखरू, जिला- फतेहपुर उम्र करीब 28 वर्ष
बरामदगी का विवरण-
1. अनुराग चौबे व विपिन सिंह उपरोक्त दोनो के पास से फर्जी प्रवेश पत्र, एडमिट कार्ड व आधार कार्ड बरामद हुआ है।
पंजीकृत अभियोग-
1. अनुराग चौबे के विरुद्ध- मु0अ0सं0 51/26 धारा 318(4)/336(2)/336(3) बीएनएस व 8/13(4)/13(5) उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा ( अनुचित साधनो का निवारण अधिनियम 2024)
2. विपिन सिंह के विरुद्ध-मु0अ0सं0 52/26 धारा 318(4)/336(2)/336(3) बीएनएस व 8/13(4)/13(5) उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा ( अनुचित साधनो का निवारण अधिनियम 2024)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 अरविन्द यादव चौकी प्रभारी टीडी कालेज, जौनपुर।
2. उ0नि0 रमाकान्त सिंह थाना लाइन बाजार जौनपुर।
3. हे0कां0 उमेश यादव,हे0कां0 विनय प्रकाश चौधरी,कां0 दिनेश प्रसाद थाना लाइन बाजार जौनपुर









