Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:लखमापुर में वोटर लिस्ट विवाद ने पकड़ा तूल , भाजपा बूथ अध्यक्ष पर दबाव का आरोप–सपा ने की शिकायत 

0 52

 

जौनपुर:लखमापुर में वोटर लिस्ट विवाद ने पकड़ा तूल

भाजपा बूथ अध्यक्ष पर दबाव का आरोप–सपा ने की शिकायत 

मानीकलां,जौनपुर (उत्तर शक्ति) विकास खण्ड सोंधी अंतर्गत लखमापुर गांव में मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम काटे जाने को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. भाजपा के एक बूथ अध्यक्ष पर आरोप है कि उन्होंने बीएलओ पर दबाव बनाकर 218 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटवाए. यह मामला इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गया है. मतदाता अल्पसंख्यक और पिछडे वर्ग के बताए जा रहे है.

बताया जा रहा है कि उक्त गांव के बूथ संख्या 176 और 177 पर बीएलओ माधुरी यादव पर भाजपा बूथ अध्यक्ष द्वारा मतदाताओं के नाम मृतक और अनुपस्थित दिखाकर सूची से काटने का दबाव बनाया गया. हालांकि बीएलओ माधुरी यादव ने साफ किया है कि भाजपा बूथ अध्यक्ष द्वारा सौंपे गए किसी भी फॉर्म पर उन्होंने हस्ताक्षर नहीं किए हैं और वह इस प्रक्रिया

से सहमत नहीं हैं. इस प्रकरण को समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) इंद्रनंदन सिंह के संज्ञान में लाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. उधर सपा जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य ने आरोप लगाया कि यह सब एक सोची-समझी साजिश के तहत किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जाफराबाद, शाहगंज और सदर विधानसभा क्षेत्रों में भी मतदाताओं को अन्य कारणों को दिखाकर नाम हटाए जा रहे हैं. इस गंभीर मामले को जिला निर्वाचन अधिकारी के संज्ञान में लाकर चुनाव आयोग से शिकायत की जाएगी. जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रही है.

परमानंन्द झा, उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में अभी नही आया है. प्रकरण को एईआरओ से जाँच करवाकर उचित कार्रवाई की जाएगी. किसी भी मतदाता का नाम जांच पड़ताल के बाद ही नियमानुसार काटा जाता है.

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow